लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:38 IST

Open in App

नोएडा, चार जनवरी नोएडा के तीन थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह गांव डेरी मच्छा के पास एक स्कूटी सवार को रोडवेज बस ने कुचल दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना में स्कूटी चालक गजेंद्र (34) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरी घटना थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी गांव के पास हुई। उन्होंने बताया, ‘‘रविवार रात को सड़क पर पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव के पास हुए सड़क हादसे में पवन देवी (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी