लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:35 IST

पुलिस ने इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 188 के अलावा महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अंशुल के दो और सहयोगी सुनील कुमार और राहुल पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही नेहरू नगर के रहने वाले हैं।इन लोगों के पास से रेमडेसिविर दवा की छह शीशियां बरामद की गयी हैं।

राजधानी दिल्ली में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में दो नर्सिंग सहायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। रेमडेसिविर का इस्तेमाल कोविड-19 के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए इलाज में किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि आठ मई को एक नकली ग्राहक को रेमडेसिविर दवा की शीशी बेचने के आरोप में अंशुल अग्रवाल (22) को गिरफ्तार किया गया था। यह ग्राहक पुलिस की ओर से भेजा गया था। अंशुल अपने पिता के साथ उनकी कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसके सहयोगियों ने उसे रेमडेसिविर दवा के ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर सौदा पक्का करने का काम सौंपा था। प्रत्येक सौदे के उसे दो हजार रुपये मिलते थे।

पुलिस के मुताबिक नकली ग्राहक ने आठ मई को अंशुल से फोन पर बात कर रेमडेसिविर दवा की एक शीशी के लिए 32 हजार रुपये में समझौता किया। जब अंशुल ग्राहक को रेमडेसिविर दवा देने आया तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।सुनील दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग सहायक के तौर पर काम करता है जबकि राहुल गाजियाबाद के एक अस्पताल में नर्सिंग सहायक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दोनों कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के इलाज में शेष रह गयी दवा को चुरा कर उसे बेचते थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद एक नकली ग्राहक भेजा गया और रेमडेसिविर दवा के लिए सौदा तय हुआ।रेमडेसिविर दवा की एक शीशी के लिए 32 हजार रूपये में सौदा तय हुआ। दवा की शीशी देने आए अंशुल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उससे पूछताछ के बाद सुनील और राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?