लाइव न्यूज़ :

गुजरात में तीन पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली नागरिकता, 2007 में आए थे भारत

By भाषा | Updated: December 21, 2019 19:34 IST

ये लोग 2007 में पाकिस्तान से भारत आये थे । कुंडारिया ने बताया कि मोरबी में रह रहे ऐसे हजारों हिंदुओं को जल्दी ही नागरिकता दी जाएगी । उन्होंने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से एक दशक पहले आये हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को नागरिता का प्रमाण पत्र सौंपा । हरिसिंह ने कहा कि उनके लिए आज बहुत खुशी का दिन है और केंद्र सरकार का धन्यवाद ।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच गुजरात के एक सांसद ने शनिवार को पाकिस्तान से एक दशक पहले आये हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को नागरिता का प्रमाण पत्र सौंपा । गुजरात के राजकोट से लोकसभा सदस्य मोहन कुंडारिया ने मोरबी के वावड़ी गांव में आयोजित समारोह में तीन लोगों को देश की नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा ।

इन लोगों में हरसिंह सोढ़ा, सरूपसिंह सोढ़ा और प्रभातसिंह सोढ़ा शामिल हैं । ये लोग 2007 में पाकिस्तान से भारत आये थे । कुंडारिया ने बताया कि मोरबी में रह रहे ऐसे हजारों हिंदुओं को जल्दी ही नागरिकता दी जाएगी । उन्होंने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे हजारों लोग हैं जो पाकिस्तान से आये हैं और मोरबी में रह रहे हैं । नये कानून के तहत अंतत: उन्हें नागरिकता मिल जाएगी । केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाये गए नियमों के तहत आज तीन लोगों को नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया गया ।’’ इस मौके पर हरिसिंह ने कहा कि उनके लिए आज बहुत खुशी का दिन है और केंद्र सरकार का धन्यवाद ।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया