लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 853 नये मामले

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:28 IST

Open in App

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 853 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की अबतक की कुल संख्या 3,28,743 हो गई है।

वहीं, गत 24 घंटे में इस घातक संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड- 19 से अबतक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2,811 तक पहुंच गई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,733 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 853 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,28,743 हो गई है जिनमें से 5,733 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 140, जोधपुर के 124, कोटा के 89, उदयपुर के 79, सिरोही के 76, अजमेर के 58, चित्तौडगढ़ के 35, भीलवाड़ा के 32, डूंगरपुर के 26, बांसवाड़ा के 25, राजसमंद के 24, अलवर के 20, बीकानेर-बूंदी-पाली के 14-14 और बारां के 13 मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में गत 24 घंटे में 266 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 3,20,199 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अजमेर, प्रतापगढ़ और राजसमंद में संक्रमण से एक-एक मरीज की गत 24 घंटे में मौत हुई है जिससे राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2811 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अबतक जयपुर में 522, जोधपुर में 308, अजमेर में 224, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की जान महामारी में जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा