लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी गईं 10 मोटरसाइकिलें और एक कार बरामद

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर से तीन कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी गई 10 मोटरसाइकलें, एक कार तथा शीशा तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली गुलेल व लोहे के छर्रे आदि बरामद किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (जोन प्रथम) रजनीश वर्मा ने शनिवार को बताया कि बीती रात गश्त के दौरान नोएडा सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले सचिन भारद्वाज उर्फ गोलू, अभिषेक कुमार भारद्वाज उर्फ अब्बू तथा बासु गुप्ता को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी निशानदेही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी गए 10 दुपहिया वाहन, एक कार तथा मोटरसाइकिल व कार के कटे हुए पुर्जे, कारों के शीशा तोड़ने में प्रयोग होने वाली गुलेल, लोहे के छर्रे आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि तीनों आरोपियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। उन्हें पहले भी विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, एक अन्य मामले में नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने बीती रात ई- रिक्शा से बैटरी चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने ई-रिक्शा से चोरी की गई चार बैटरी तथा एक ई- रिक्शा बरामद किया है। फेस -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया