जम्मू में तीन किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 11, 2021 04:54 PM2021-04-11T16:54:19+5:302021-04-11T16:54:19+5:30

Three kilograms of cannabis recovered in Jammu, two people arrested | जम्मू में तीन किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

जम्मू में तीन किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

जम्मू, 11 अप्रैल नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में यहां दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में गोपनीय सूचना मिलने के बाद विभिन्न स्थानों पर कई जांच चौकियां बनाई गई।

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले ईश्वर बनर्जी और राजिंदर साहू को जांच के लिए रोका गया और उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three kilograms of cannabis recovered in Jammu, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे