लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी गिरफ्तार, बीजेपी और आरएसएस नेता की हत्या है आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 14:51 IST

पुलिस के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के पकड़े गए आतंकियों के नाम निषाद अहमद शेख, निसार और आजाद हुसैन हैं। पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में किश्तवाड़ में 4 आतंकी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि चारों घटनाओं को हल कर लिया गया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को पकड़ने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके ऊपर बीजेपी नेता की हत्या का भी आरोप है। गौरतलब है कि 2018 में बीजेपी स्टेट सेक्रेटरी अनिल परिहार और आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रकांत शर्मा की हत्या हो गई थी। उनकी हत्या के बाद किश्तवाड़ में प्रदर्शन भी हुए थे।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में किश्तवाड़ में 4 आतंकी घटनाएं हुई हैं। किश्तवाड़ पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और एनआईए की टीम की वजह से हम इन 4 मामलों को हल करने में सफल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के पकड़े गए आतंकियों के नाम निषाद अहमद शेख, निसार और आजाद हुसैन हैं। पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने वाले आर्टिकल 370 की समाप्ति के बाद हिजबुल मुजाहिदीन अशांति फैलाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। इसलिए उसके तीन आतंकियों की गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा सफलता है। हिजबुल ने केंद्र सरकार के फैसले के बाद स्थानीय दुकानदारों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक परिवहन, फल मंडियों और पेट्रोल पंपों को बंद रखने का फरमान जारी किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं