लाइव न्यूज़ :

'कर्नाटक सरकार को गिराने के लिए BJP चला रही 'ऑपरेशन लोटस', सूबे में विधायकों की खरीद-फरोख्त है जारी'

By भाषा | Updated: January 14, 2019 05:22 IST

कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है। हमारे तीन विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं। वहां क्या कुछ हुआ है उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, उससे हम अवगत हैं।’’ 

Open in App

कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य की गठबंधन (कांग्रेस- जेडीएस) सरकार को गिराने के लिए भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ वास्तव में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए है।

कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है। हमारे तीन विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं। वहां क्या कुछ हुआ है उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, उससे हम अवगत हैं।’’ 

गौरतलब है कि 2008 में कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा नीत सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा द्वारा कई विपक्षी विधायकों को कथित प्रलोभन दिए जाने को ‘ऑपरेशन लोटस’ के नाम से जाना जाता है। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भाजपा के प्रति उदार होने आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री भाजपा के प्रति कुछ उदार हैं। चल रही साजिश से सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने सिद्धरमैया को भी इस बारे में बताया है।’’ 

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं। यदि मैं उनकी जगह होता तो इसका 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देता। ’’ 

हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी। उन्होंने राज्य में विपक्षी भाजपा का संभवत: जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आप कह रहे हैं कि मकर सक्रांति के बाद एक क्रांति होगी। चलिए देखते हैं।’’ 

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क किया है। वहीं, भगवा दल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी