लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक पर आज नए विधेयक पर विचार करेगी कैबिनेट!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 04:01 IST

 केंद्रीय कैबिनेट बुधवार को अपनी बैठक में एक बार में तीन तलाक की परंपरा पर पाबंदी लगाने वाले नए विधेयक पर फैसला कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देएक बार में तीन तलाक की परंपरा को दंडनीय अपराध बनाने वाले मुस्लिम महिला विधेयक का विपक्षी दलों ने विरोध कियापिछले महीने 16वीं लोकसभा भंग होने के साथ यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया था

 केंद्रीय कैबिनेट बुधवार को अपनी बैठक में एक बार में तीन तलाक की परंपरा पर पाबंदी लगाने वाले नए विधेयक पर फैसला कर सकती है. संसद में पारित होने के बाद प्रस्तावित विधेयक इस साल की शुरुआत में लागू अध्यादेश की जगह लेगा.

पिछले महीने 16वीं लोकसभा भंग होने के साथ यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया था, क्योंकि यह संसद द्वारा पारित नहीं हो सका और यह राज्यसभा में लंबित था. अगर केंद्रीय कैबिनेट बुधवार को इसे मंजूरी दे देती है तो नया विधेयक 17 जून से शुरू हो रहे 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में पेश किया जा सकता है. राज्यसभा में विपक्ष करता रहा है विरोध विपक्ष राज्यसभा में विधेयक के प्रावधानों का विरोध करता रहा है और राज्यसभा में सरकार के पास संख्याबल की कमी है.

एक बार में तीन तलाक की परंपरा को दंडनीय अपराध बनाने वाले मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक का विपक्षी दलों ने विरोध किया. विपक्ष का दावा है कि अपनी पत्नी को तलाक देने वाले पति के लिए जेल की सजा कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है. तीन साल की सजा का प्रावधान मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अध्यादेश 2019 के तहत, एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी और शून्य रहेगा और ऐसा करने वाले पति के लिए तीन साल के कारावास का प्रावधान रहेगा. सितंबर 2018 में लागू पिछले अध्यादेश को कानून में बदलने के लिए पेश विधेयक को दिसंबर में लोकसभा ने तो मंजूरी दे दी थी, लेकिन यह राज्यसभा में लंबित था.

टॅग्स :तीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम अलर्टTriple Talaq: संभल हिंसा को रोकने में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करने पर शौहर ने बीवी को दिया 'तीन तलाक'

क्राइम अलर्टअयोध्या: मुस्लिम महिला ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ तो पति की घरेलू हिंसा, दिया तीन तलाक, VIDEO

क्राइम अलर्टRajasthan: रहमान ने कुवैत से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पाक महिला से शादी कर उसे लाया भारत, जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं