लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में ‘सेलिब्रिटी मैनेजर’ और ब्रिटिश नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 11:21 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में ‘सेलिब्रिटी मैनेजर’ राहिला फर्नीचरवाला और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि मामले में तीनों की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी का नाम जगताप सिंह आनंद है जो सह आरोपी करमजीत सिंह आनंद का भाई है।

करमजीत, कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचता था और उसे पिछले साल सितंबर में पकड़ा गया था।

एनसीबी ने बताया था कि फर्नीचरवाला, सजनानी और एक अन्य व्यक्ति को एक अन्य मामले में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था तथा बांद्रा और खार में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया गया था।

एजेंसी के मुताबिक जब्त किए गए 200 किलोग्राम मादक पदार्थ में विदेशी गांजा और अन्य चीजें शामिल थीं।

आरोपियों से पूछताछ के बाद, एनसीबी ने मुंबई की मशहूर ‘मुच्छड़ पानवाला’ दुकान के सह मालिक को गिरफ्तार किया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, एनसीबी ने राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार को मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया था।

एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि जांच में फर्नीचरवाला, सजनानी और जगताप आनंद की संलिप्तता का पता चला। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत