लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने ठुकराया 10 करोड़ के विज्ञापन का ऑफर, पूर्व CM शिवराज सिंह ने की तारीफ

By राजेंद्र पाराशर | Updated: August 18, 2019 20:43 IST

अभिनेत्री द्वारा ठुकराए गए इस आफर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश और प्रदेश के अन्य सभी सेलिब्रिटी से आग्रह करता हूं कि वह भी ऐसे उत्पाद का विज्ञापन न करें, जिनके परिणाम पर उनको भरोसा नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देइस तरह का फैसला सभी सेलिब्रिटी करेंगे, तो समाज का भला होगा. उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के आफर को केवल इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा 10 करोड़ रुपए के विज्ञापन आफर को ठुकराए जाने को अच्छी पहल बताते हुए उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि सभी सेलीब्रेटी इस तरह का फैसला लें तो समाज में जागरुता आएगी और समाज का भला होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की तारीफ इसलिए की कि उनके द्वारा 10 करोड़ के विज्ञापन को ठुकरा दिया. शिल्पा को विज्ञापन करने वाली कंपनी की दवा पर विश्वास नहीं था. विज्ञापन कंपनी ने शिल्पा को विज्ञापन के लिए 10 करोड़ रुपए का आफर किया था. 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा ठुकराए गए इस आफर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश और प्रदेश के अन्य सभी सेलिब्रिटी से आग्रह करता हूं कि वह भी ऐसे उत्पाद का विज्ञापन न करें, जिनके परिणाम पर उनको भरोसा नहीं है.

प्रोडक्ट के दावे सही नहीं हैं, तो केवल बिक्री बढ़वाने के लिए भ्रामक विज्ञापन न करें. इस तरह का फैसला सभी सेलिब्रिटी करेंगे, तो समाज का भला होगा. चौहान ने दूसरे ट्वीट में कहा कि समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बखूबी निभाया. उन्होंने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के आफर को केवल इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उन्हें प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था. यह उनका प्रशंसनीय कदम है. मैं अभिनंदन करता हूं. 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया