लाइव न्यूज़ :

साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच होगी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:49 IST

Open in App

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने महत्वपूर्ण निर्णय में बुधवार को साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी और जांच एजेंसी को मामले की जांच अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश दिया । दिवंगत रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। मंगलवार को न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। पीठ ने बुधवार को सीबीआई को इस मामले की जांच करने का आदेश देते हुये कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्ट्या कई चीजें संदेहास्पद पायी गयी हैं। पीठ ने कहा कि रूपा तिर्की की मौत के बाद उनका बिसरा भी सुरक्षित नहीं रखा गया है। प्रार्थी ने उनके शरीर पर पांच स्थानों पर जख्म होने की बात कही है और इस संबंध में प्रार्थी की ओर से दस्तावेज भी पेश किए गए हैं। अदालत ने कहा कि रूपा के स्वजनों पर राजनीतिक दबाव भी बनाया गया है। इस मामले में सत्ता के कई करीबी लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसके पक्ष में फोन काल के विवरण भी दिए गए हैं। रूपा के परिजनों को प्रलोभन भी दिया गया। न्यायालय ने कहा कि पीठ में इस मामले में पेश किए गए दस्तावेजों को देखने के बाद कई गड़बड़ी सामने आ रही है और ऐसे में यह मामला सीबीआई जांच के लिए पूरी तरह से उचित है । न्यायालय ने कहा, ‘‘सीबीआई को इस मामले की जांच अविलंब शुरू करनी चाहिए।’’ हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि मामले में सरकार की ओर से गठित एक सदस्यीय जांच आयोग अपनी सुनवाई करता रहेगा और अदालत ने आयोग को रद्द किये जाने के लिये दाखिल याचिका खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां