लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गहराया वैक्सीन का संकट, सत्येंद्र जैन ने बताया कितने दिन की बचीं है कोवैक्सीन और कोविशील्ड

By भाषा | Updated: May 10, 2021 16:56 IST

रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली को 18-44 वर्ष के श्रेणी में कोरोना वायरस रोधी टीके की 5.5 लाख खुराकें मिली हैं जबकि 45 वर्ष से अधिक और स्वास्थ्य देखभाल तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए 43 लाख से अधिक खुराकें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमण के मामले कम हुए हैं।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राज्य सरकार के पास कोरोना वायरस वैक्सीन का बेहद कम स्टॉक बचा है। सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज दिल्ली सरकार को देने की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में ‘कोवैक्सीन’ का स्टॉक केवल एक दिन का बचा है जबकि कोविशील्ड का स्टॉक तीन से चार दिन चलेगा। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से आग्रह किया था कि वह टीका निर्माताओं को मई से जुलाई के बीच राष्ट्रीय राजधानी को टीके की आपूर्ति बढ़ाने का निर्देश दें। 

मध्य दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में गुरु तेग बहादुर कोविड केयर केंद्र में तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद जैन ने पत्रकारों से कहा, “ कोवैक्सीन की खुराकें सिर्फ एक दिन चलेंगी जबकि कोविशील्ड की खुराकें तीन-चार दिन चल सकती हैं।” राष्ट्रीय राजधानी में अब तक करीब 39 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 

रविवार की शाम तक, दिल्ली में दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए और स्वास्थ्य देखभाल तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए कोरोना वायरस टीके की 4.65 लाख खुराकें उपलब्ध थीं जबकि 2.74 लाख खुराकें 18-44 वर्ष की श्रेणी के लिए थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले पखवाड़े में संक्रमण दर और नए मामलों में कमी आना ‘आशा की किरण’ है। 

जैन ने कहा, “ (दैनिक) मामलों की संख्या करीब 28,000 से 13,000 पर आ गई है। संक्रमण दर उच्चतर 36 प्रतिशत से करीब 20 फीसदी पर आ गई है। ” उन्होंने कहा कि ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं है और सबसे आग्रह किया कि वे सतर्क रहें। जैन ने कहा कि 400 बिस्तरों के गुरु तेग बहादुर कोविड केयर केंद्र को दिल्ली सरकार के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल से संबद्ध किया गया है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) ने केंद्र के लिए अवसंरचना उपलब्ध कराई है और दिल्ली सरकार ने चिकित्सा सहयोग दिया है। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कोविड केयर केंद्र का प्रबंधन एलएनजेपी अस्पताल के 50 डॉक्टर करेंगे। उनकी मदद 150 नर्सों और वार्ड बॉय की टीम करेगी। 

सिरसा ने कहा कि सभी बिस्तरों पर ऑक्सीजन सांद्रक हैं और केंद्र के पास 150 डी प्रकार के सिलेंडरों का बैकअप है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को प्रति मिनट 20 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है, उनका यहां इलाज किया जा सकता है। सिरसा ने कहा कि यहां इलाज और भोजन पूरी तरह से नि:शुल्क है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल