लाइव न्यूज़ :

बिहार: आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा में दिख रही है मतभिन्नता, कुछ कर रहे हैं समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2023 16:43 IST

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में गैर संवैधानिक काम हो रहा है। जबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया हैजबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया हैबाहुबली नेता और पूर्व सांसद गुरुवार की सुबह सहरसा जेल से रिहा हो गए

पटना: बिहार में बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर भाजपा में एक तरफ कुछ नेता खुलकर विरोध कर रहे हैं तो वहीं, कुछ नेता इसके समर्थन में हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आनंद मोहन की रिहाई का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में गैर संवैधानिक काम हो रहा है। जबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने उनकी रिहाई का स्वागत किया है।

इस बीच आज सुबह करीब सवा चार बजे वह सहरसा जेल से रिहा हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को छोड़ना पकड़ना न्यायालय का काम है। सरकार जो काम कर रही, वह सही नहीं है। आनंद मोहन की रिहाई का मामला कोर्ट देखता, सरकार फैसला लेकर उन्माद का माहौल फैला रही है। 

बिहार में जंगल राज का माहौल बनाने वाले लोग छूट रहे हैं। आनंद मोहन के साथ-साथ 27-27 अपराधियों को छोड़ना सही नहीं है। 27 मोस्ट वांटेड को छोड़ने को कैसे सही ठहरा सकते हैं? ये जंगलराज की वापसी है। बिहार की जनता सब देख रही है। इन फैसलों से मुख्यमंत्री समाज को भयभीत कर रहे हैं। 

वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने आनंद मोहन के रिहाई का समर्थन करते ह्ये कहा कि सरकार ने आनंद मोहन के साथ 26 लोगों को छोड़ा, उस पर मेरा सवाल है। जेल में ऐसे कई कैदी बंद हैं, जिनकी सजा पूरी हो गई है। वह अभी भी जेल में है। सरकार का काम होता था 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन सजा पूरी करने वाले कैदियों को रिहा करते थे। जो अब नहीं हो रहा है।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील