लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हुई

By भाषा | Updated: January 10, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 जनवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,50,284 हो गई है जिनमें से 1,00,75,950 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 24 पिछले घंटे में 201 लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,50,999 हो गई है।

देश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,00,75,950 हो गई है जिससे संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 96.42 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.44 प्रतिशत रह गई है। लगातार 20वें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख तथा 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अब तक कुल 18,10,96,622 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है जिनमें से 8,43,307  नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे