प्रियंका का ट्वीट, नेल्सन मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए

By भाषा | Published: July 18, 2019 03:09 PM2019-07-18T15:09:27+5:302019-07-18T15:09:27+5:30

प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा, ‘‘दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।’’

The world misses men like #NelsonMandela more than ever today. His life was a testament to truth, love and freedom. | प्रियंका का ट्वीट, नेल्सन मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं

Highlightsपुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए। प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए।

प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा, ‘‘दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।’’

प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें। 

Web Title: The world misses men like #NelsonMandela more than ever today. His life was a testament to truth, love and freedom.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे