लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में (राम जन्मभूमि पर) मन्दिर पहले से बना है, इसे केवल भव्य रूप दिया जाना बाकी हैः प्रकाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 15:57 IST

उन्होंने लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा और कांग्रेस की स्थिति की तुलना करते हुए कहा, "पिछले 75 दिनों में भाजपा नीत केंद्र सरकार ने विकास की चाल बढ़ाने के लिये जनता के हित में 75 से ज्यादा निर्णय किये हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस को 75 दिन के असमंजस के बाद भी गांधी परिवार के ही एक व्यक्ति (सोनिया गांधी) को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाना पड़ा।" 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को 75 दिन के असमंजस के बाद भी गांधी परिवार के ही एक व्यक्ति (सोनिया गांधी) को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाना पड़ा।पिछले 75 दिनों में भाजपा नीत केंद्र सरकार ने विकास की चाल बढ़ाने के लिये जनता के हित में 75 से ज्यादा निर्णय किये हैं।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में (राम जन्मभूमि पर) मन्दिर पहले से बना है। इसे भव्य स्वरूप दिया जाना बाकी है। उच्चतम न्यायालय में इस मामले में रोज सुनवाई जारी है। हमें उम्मीद है कि वहां भव्य राम मंदिर बनेगा।

जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस बंटी हुई है और अंतर्विरोधों से जूझ रही है। कर्ण सिंह, जनार्दन द्विवेदी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के सरकार के कदम के पक्ष में बयान दिये हैं।"

उन्होंने लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा और कांग्रेस की स्थिति की तुलना करते हुए कहा, "पिछले 75 दिनों में भाजपा नीत केंद्र सरकार ने विकास की चाल बढ़ाने के लिये जनता के हित में 75 से ज्यादा निर्णय किये हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस को 75 दिन के असमंजस के बाद भी गांधी परिवार के ही एक व्यक्ति (सोनिया गांधी) को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाना पड़ा, जबकि पहले प्रतिज्ञा की गयी थी कि इस पार्टी का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।" 

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की लगायी गयीं पाबंदियों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के सफाये का अभियान चल रहा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राज में इस सूबे में साल-साल भर तक कर्फ्यू लगता था। फिलहाल वहां कुछ स्थानों पर चंद दिनों के लिये कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। बाकी स्थानों पर हालात सामान्य हैं।"

उन्होंने कहा, "अनुच्छेद 370 ने पाकिस्तान को भारत में अलगाववादी प्रचार करने का हथियार मुहैया करा दिया था जिससे हमारे देश में आतंकवाद को भी बढ़ावा मिल रहा था। हमने जम्मू-कश्मीर के आम नागरिकों को न्याय और उनके बुनियादी अधिकार देने के लिये संसद में ऐतिहासिक विधेयक पारित कराया और अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटा दिये। हमारा यह फैसला नैतिक और कानूनी कसौटियों पर भी एकदम खरा है।" जावड़ेकर ने कहा, "केवल जम्मू और लद्दाख में ही नहीं, कश्मीर घाटी में भी लोग इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने का स्वागत कर रहे हैं।"

टॅग्स :अयोध्या विवादप्रकाश जावड़ेकरमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता