दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान

By भाषा | Published: February 19, 2021 10:41 AM2021-02-19T10:41:49+5:302021-02-19T10:41:49+5:30

The sky was clear in Delhi in the morning | दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान

दिल्ली में सुबह साफ रहा आसमान

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The sky was clear in Delhi in the morning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे