लाइव न्यूज़ :

अगले महीने शुरू होगी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया, इस वजह से बढ़ा घाटा

By हरीश गुप्ता | Updated: August 1, 2019 08:47 IST

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी और नई शर्तों के तहत बोली अक्तूबर में आमंत्रित की जाएगी. एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी को भारी घाटे से निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपरिचालन राजस्व में बढ़ोत्तरी के बावजूद उच्च परिचालन लागत के कारण एयर इंडिया को नुकसान हुआ है.विनिवेश से मिलने वाली रकम को विशेष उद्देश्य वाले इस विमानन कंपनी के कर्ज को चुकाने में किया जाएगा.

नई दिल्ली, 31 जुलाईःएयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी और नई शर्तों के तहत बोली अक्तूबर में आमंत्रित की जाएगी. एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी को भारी घाटे से निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया का परिचालन घाटा 4330 करोड़ रहा, जो सभी निजी एयरलाइंस को हुए नुकसान से अधिक है.

परिचालन राजस्व में बढ़ोत्तरी के बावजूद उच्च परिचालन लागत के कारण एयर इंडिया को नुकसान हुआ है. लोहानी घाटे में चल रही कंपनी की परिचालन लागत को कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. विनिवेश से मिलने वाली रकम को विशेष उद्देश्य वाले इस विमानन कंपनी के कर्ज को चुकाने में किया जाएगा. बाकी 28887 करोड़ रुपए का कर्ज की जिम्मेदारी नए खरीदार पर होगी. विनिवेश की पहली बोली विफल हो गई, तो सरकार चाहती थी कि खरीदार एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 33392 करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज और देनदारियों को अपने ऊपर ले, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली.

किसी भी खरीदार ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली. इस परिप्रेक्ष्य में सरकार को एयर इंडिया से पीछा छुड़ाना मुश्किलभरा हो सकता है. लोहानी जब रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको विशेष रूप से एयर इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए चुना ताकि वह समयसीमा में इसके विनिवेश के लिए कठोर निर्णय ले सकें. यही नहीं, मोदी ने एयर इंडिया के विशिष्ट वैकल्पिक तंत्र (एआईएसएएम) का पुनर्गठन किया. यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के अलावा वाणिज्य और रेल मंत्री पीयूष गोयल इसके सदस्य हैं.

लोहानी अगले साल नए मिशन पर

सरकार ने विनिवेश के लिए कई शर्तों में सुधार किया है, जिसमें 95 फीसदी स्वामित्व का स्थानांतरण और 5 फीसदी एम्पलाई स्टॉक ऑप्शन (कर्मचारियों की हिस्सेदारी) के लिए बनाए रखना शामिल है. नया खरीदार इस एयरलाइंस को किसी को बेच या दूसरी कंपनी में विलय कर सकता है. खबरों की मानें तो लोहानी का टास्क फरवरी 2020 तक एयर इंडिया का विनिवेश कर नए मिशन की जिम्मेदारी लेना है.

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं