पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जदयू में लाने को लेकर गरमायी सियासत, जारी है पोस्टर मुहिम

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2026 17:01 IST2026-01-25T17:01:23+5:302026-01-25T17:01:23+5:30

पोस्टर में आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है चाचा भतीजा के जोड़ी हिट होई। वहीं एक और पोस्टर में निशांत और आरसीपी सिंह को एक साथ आने की मांग की गई है। 

The political scene is heating up over bringing former Union Minister RCP Singh and Nitish Kumar's son Nishant Kumar into the JD(U), and the poster campaign continues | पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जदयू में लाने को लेकर गरमायी सियासत, जारी है पोस्टर मुहिम

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जदयू में लाने को लेकर गरमायी सियासत, जारी है पोस्टर मुहिम

पटना: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जदयू में वापसी की अटकलों पर केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह के द्वारा विराम लगा दिए जाने के बावजूद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जदयू कार्यालय के बाहर एक बार फिर आरसीपी सिंह को लेकर पोस्टर लगाए जाने से सियासी हलचल बढ गई है। पोस्टर में आरसीपी सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है चाचा भतीजा के जोड़ी हिट होई। वहीं एक और पोस्टर में निशांत और आरसीपी सिंह को एक साथ आने की मांग की गई है। 

बता दें कि जदयू में आरसीपी सिंह की दोबारा वापसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, नीतीश कुमार के बेहद करीब कहे जाने वाले बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने भी आरसीपी सिंह की एंट्री वाली खबरों पर तल्ख टिप्पणी की थी। बावजूद इसके आरसीपी सिंह के जदयू में एंट्री की अटकलें हैं लगाई जा रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार भी ऐसा ही चाहते हैं? 

पटना में जदयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है। इस पोस्टर पर लिखा है कि चाचा और भतीजे की जोड़ी हिट होगी। एक अन्य पोस्टर में दोनों को पार्टी में साथ लाने की अपील की गई है। कई लोग इसे आरसीपी सिंह की वापसी का संकेत मान रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह पहले जदयू के प्रमुख नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे, लेकिन कुछ साल पहले पार्टी से अलग हो गए। उनकी अपनी पार्टी बनाने की कोशिश भी हुई लेकिन सफल नहीं रही। अब उनकी जदयू में वापसी की चर्चा जोरों पर हैं। जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इन अटकलों को हवा दी है। 

पोस्टर में निशांत कुमार को उनके साथ जोड़कर दिखाया गया है जो नीतीश कुमार के उत्तराधिकार की बहस को भी आगे बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं। वे अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन हाल में उनकी एंट्री की चर्चाएं तेज हुई हैं। 

पोस्टर में उन्हें आरसीपी सिंह के साथ चाचा-भतीजे की जोड़ी के रूप में पेश किया गया है। इससे लगता है कि कुछ गुट निशांत को पार्टी में सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उत्तराधिकारी की तलाश हो रही है। हालांकि निशांत ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

Web Title: The political scene is heating up over bringing former Union Minister RCP Singh and Nitish Kumar's son Nishant Kumar into the JD(U), and the poster campaign continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे