लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लातूर में विवाह समारोह और अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित की गई

By भाषा | Updated: June 19, 2021 12:41 IST

Open in App

औरंगाबाद, 19 जून महाराष्ट्र के लातूर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार विवाह समारोहों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे और अंत्येष्टि में 25 से ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने इस बाबत शुक्रवार को आदेश जारी किए। नई अधिसूचना के अनुसार, लातूर राज्य सरकार की पांच स्तरीय “अनलॉक” योजना के स्तर-एक में आता है। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लातूर में प्रतिबंधों में ढील दी गई है लेकिन प्रशासन ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं।

संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजदू जिला प्रशासन ने विवाह समारोहों और अंत्येष्टि में लोगों की संख्या सीमित कर दी है। आदेश के अनुसार, विवाह समारोह में अधिकतम 50 और अंत्येष्टि में 25 लोग शामिल हो सकते हैं। लातूर में शुक्रवार को संक्रमण के 39 मामले सामने आए थे जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 90,132 हो गए थे।

इनमें से अब तक 87,249 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,380 की मौत हो चुकी है। लातूर में अभी 323 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे