लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए थम गया प्रचार का शोर, 38 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2024 18:13 IST

Jharkhand Assembly Elections 2024: 2019 में हुए चुनाव में इन 38 सीटों में सबसे अधिक 13 सीटों पर झामुमो व 12 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस को आठ, झाविमो व आजसू को दो-दो और भाकपा- माले को एक सीट मिली थी। झाविमो को पोड़ैयाहाट और राजधनवार में जीत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गयादूसरे चरण के 38 सीटों पर मतदान होगा। सभी पार्टियों ने जमकर जोर लगा दिया हैदूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। दूसरे चरण के 38 सीटों पर मतदान होगा। सभी पार्टियों ने जमकर जोर लगा दिया है। सभी पार्टियों की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। इन 38 सीटों में से फिलहाल 23 सीटें इंडिया गठबंधन के पास है, जबकि एनडीए के पास 15 सीटें हैं। मौजूदा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं एनडीए के सामने पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है।

2019 में हुए चुनाव में इन 38 सीटों में सबसे अधिक 13 सीटों पर झामुमो व 12 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। कांग्रेस को आठ, झाविमो व आजसू को दो-दो और भाकपा- माले को एक सीट मिली थी। झाविमो को पोड़ैयाहाट और राजधनवार में जीत मिली थी। पोड़ैयाहाट विधायक कांग्रेस और राजधनवार के विधायक भाजपा में शामिल हो गये थे। 38 सीटों में से झामुमो ने 13 सीटें जीती थीं। 

इनमें बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, दुमका, जामा, मधुपुर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी की सीट शामिल है. बरहेट, शिकारीपाड़ा, लिट्टीपाड़ा और डुमरी में झारखंड गठन के बाद हुए सभी चार चुनावों में झामुमो को जीत मिली है। वहीं, जामा, नाला, टुंडी और महेशपुर में झामुमो को चार में तीन चुनावों में जीत मिली है। दुमका, मधुपुर, गिरिडीह, गांडेय व बोरियो में पार्टी को दो चुनाव में हार, जबकि दो में जीत मिली है। भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 38 सीट में से 12 पर जीत मिली थी।

इनमें राजमहल, सारठ, देवघर, गोड्डा, मांडू, जमुआ, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद और बाघमारा शामिल है। सारठ, मांडू, चंदनकियारी, निरसा सीट पर पार्टी को पहली बार जीत मिली थी। पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा को पिछले चार चुनावों में से तीन बार जीत मिली है। इनमें राजमहल, गोड्डा, जमुआ, सिंदरी व धनबाद शामिल है। वहीं, बाघमारा, देवघर व बोकारो भाजपा को दो बार जीत और दो बार हार का सामना करना पड़ा है। 

आजसू को पिछले चुनाव में सिल्ली व गोमिया में जीत मिली थी। सिल्ली में राज्य गठन के बाद हुए चार चुनाव में से आजसू को तीन बार जीत मिली है। गोमिया में पहली बार जीत मिली थी। कांग्रेस को जिन आठ सीटों पर जीत मिली थी, उनमें से मात्र एक सीट पर पाकुड़ में तीन बार जीत मिली है। जबकि जरमुंडी, जामताड़ा, महगामा, खिजरी व बेरमो में पार्टी को दो बार जीत और दो बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को रामगढ़ व झरिया में पहली बार जीत मिली थी। 

इस बीच प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कहा कि जिस तरह से पहले चरण के 43 सीटों पर हमने बढ़त बनाई है, हम बढ़त को आगे बढ़ते हुए जो अगले चरण के लिए मतदान होने उसमें भी निश्चित रूप से जो प्रचारक अभियान किए हैं। हमारे जो बड़े नेताओं ने यहां आकर सभा की है और कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है उस के तय है कि हम झामुमो और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को दिखेगा की जिस तरह से पहले चरण में महिलाओं ने मतदान किए हैं। 

एनडीए के पक्ष में, उसी तरह से महिलाएं मुखर होकर रोटी, माटी, बेटी को बचाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगी। वहीं, झामुमो प्रवक्ता डॉ तनुज खतरी ने कहा कि जिस तरह से एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5 महीने षड्यंत्र के तहत जेल में रखा गया इसका बदला संथाल की जनता भाजपा से लेने जा रही है। यह लोग संथाल को बांटने की बात करते हैं, लेकिन झारखंड एक है और यहां एक बार फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections: सगे भाइयों को सत्ता, सौतेलों के समक्ष संकट, लोकसभा चुनाव के परिणामों में मिली सफलता के बाद...

भारतFact Check: क्या सीएम हेमंत सोरेन ने ‘मुफ्त कफन’ देने की बात की?, जानें वायरल वीडियो सच्चाई

भारतHemant Soren Oath Ceremony: 28 नवंबर को शपथ लेंगे सोरेन?, 4 मुख्यमंत्री, 5 पूर्व सीएम होंगे शामिल, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आएंगे रांची, देखें पूरी लिस्ट

भारतHemant Soren Oath Ceremony: 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन?, मुख्यमंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल, जानिए लाइव अपडेट

भारतHaryana-Maharashtra Assembly Elections: हरियाणा के बाद महाराष्ट्र ने दी भाजपा को ऊंची उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो