लाइव न्यूज़ :

गलती मानवीय होती है न्यायिक पद पर बैठे हममें से कोई भी ऐसा नहीं है जो दावा कर सके कि हमने कभी गलत आदेश नहीं सुनायाः कोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 18:14 IST

शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ‘पवित्र’ है और जब तक कदाचार तथा बाहरी प्रभाव के स्पष्ट आरोप नहीं हैं तब तक केवल इस आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू नहीं होनी चाहिए कि किसी न्यायाधीश ने गलत आदेश सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे जब तक मजबूत, निडर और स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं होगी, कानून का शासन नहीं रह सकता, लोकतंत्र नहीं रह सकता।पीठ ने बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की याचिका पर विचार करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कोई न्यायाधीश यह दावा नहीं कर सकता कि उन्होंने कभी गलत आदेश नहीं सुनाया है।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि किसी जज के खिलाफ महज गलत आदेश जारी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तब तक नहीं शुरू की जानी चाहिए जब तक बाहरी प्रभाव के सबूत नहीं हों। शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ‘पवित्र’ है और जब तक कदाचार तथा बाहरी प्रभाव के स्पष्ट आरोप नहीं हैं तब तक केवल इस आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू नहीं होनी चाहिए कि किसी न्यायाधीश ने गलत आदेश सुनाया है।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने पिछले सप्ताह अपने आदेश में कहा, ‘‘गलती मानवीय होती है न्यायिक पद पर बैठे हममें से कोई भी ऐसा नहीं है जो दावा कर सके कि हमने कभी गलत आदेश नहीं सुनाया।’’

पीठ ने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था का पालन करने वाले देश में न्यायपालिका की आजादी पवित्र है। जब तक मजबूत, निडर और स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं होगी, कानून का शासन नहीं रह सकता, लोकतंत्र नहीं रह सकता।’’ उन्होंने कहा कि केवल उच्च अदालतों के स्तर पर ही नहीं बल्कि जिला स्तर की न्यायपालिका से भी स्वतंत्रता और निडरता की अपेक्षा होती है क्योंकि अधिकतर वादी उच्च न्यायालयों या उच्चतम न्यायालय आने का खर्च नहीं उठा पाते।

पीठ ने बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की याचिका पर विचार करते हुए ये टिप्पणियां कीं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और जिन्होंने अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू किये जाने को चुनौती दी थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे