लाइव न्यूज़ :

PM मोदी संग बैठक के बाद बोले जेटली- दूसरे देशों की तुलना में भारत में महंगाई काबू में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 22:10 IST

तेल कीमतों पर घिरी मोदी सरकार और विजय माल्या से मुलाकात पर विवाद के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर समीक्षा बैठक ली।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कुछ अहम लोगों के साथ आज बैठक की है।तेल कीमतों पर घिरी मोदी सरकार और विजय माल्या से मुलाकात पर विवाद के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम फैसले भी लिए गए हैं।

वहीं, तेल कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के प्रति रुपये की कमजोरी पर अरुण जेटली ने कहा, 'अमेरिका में कुछ नीतिगत फैसले लिए गए हैं, जिसके चलते डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी हैं। इन सबका प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

इस बैठक के बाद वित्तमंत्री ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में महंगाई दर कम है। देश मेंअंतरराष्ट्रीय वजहों से तेल महंगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर काफी ज्यादा है। जेटली ने कहा है कि गैर जरूरती आयात पर रोक लगाया जाएगा। साथ ही राजकोषीय घाटे को काबू करने की कोशिश में सरकार लगी है।

इससे पहले अरुण जेटली ने कहा था कि जीडीपी की बैक सीरिज के आंकड़ों में संप्रग शासन में एक साल विकास दर 10 प्रतिशत से ऊपर जाने का अनुमान सामने के बाद सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। जेटली ने कहा था कि संप्रग शासन में बेलगाम महंगाई दर और बेकाबू घाटे का हवाला देकर कांग्रेस को आईना दिखाया है। जेटली ने कहा था कि संप्रग के कार्यकाल में जो महंगाई दर बढ़कर दहाई के अंक में पहुंच गई थी उस पर अब काबू पा लिया गया है। 

टॅग्स :अरुण जेटलीबिज़नेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारत अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो