लाइव न्यूज़ :

भट्टा परसौल कांड की तरह है लखीमपुर की घटना, तब भी सरकार बदली थी अब भी बदलेगी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:26 IST

Open in App

अरूनव सिन्हा

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), चार अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों का आंदोलन करीब एक दशक पहले भट्टा परसौल कांड की तरह है और यह अतीत की तरह राज्य में सरकार बदलने की शुरुआत करेगा।

सीतापुर में हिरासत में लिए गए हुड्डा ने फोन पर पीटीआई/भाषा से कहा, ‘‘मैं भट्टा परसौल आंदोलन का हिस्सा था और पदयात्रा में भी शामिल हुआ था। बहुजन समाज पार्टी की तत्कालीन सरकार ने किसानों के स्वाभिमान की पूरी तरह अवहेलना करते हुए उन्हें निशाना बनाया था। आज भी वही स्थिति है, भट्टा परसौल के बाद तब राज्य में सरकार बदली थी, और अब फिर बदलेगी।''

गौरतलब है कि 2011 में, ग्रेटर नोएडा के जाट बहुल गांव भट्टा पारसौल में भूमि अधिग्रहण के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चार लोगों...दो पुलिसकर्मियों और दो किसानों की मौत हो गई थी। उस दौरान भट्टा पारसौल भूमि अधिग्रहण विरोध का केंद्र था।

हुड्डा, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सहित कांग्रेस के उन चार नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने जाने के दौरान आज तड़के सीतापुर में हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार ने किसानों के लिए अच्छा काम किया होता, तो उन्हें सड़कों पर विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के आंदोलन के नायक किसान हैं। हर किसान इस आंदोलन से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। लेकिन एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में, हम इसे पूरा समर्थन दे रहे हैं, और हमें ऐसा करने का अधिकार है।’’

यह पूछने पर कि क्या उनकी पार्टी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को चुनाव में टिकट देगी?, हुड्डा ने कहा, "यह किसानों का मुद्दा है, जो चुनाव से बड़ा है।"

कांग्रेस ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला तेज करते हुए उसपर अहंकारी होने और किसानों की मांगों पर कम ध्यान देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने किसानों की मांगों की अनदेखी की है और अहंकार के सिंहासन पर कब्जा कर लिया है, जहां से किसानों की 'पगड़ी' दिखाई नहीं दे रही है।’’

प्रियंका गांधी के साथ रविवार रात को लखीमपुर रवाना होते वक्त के घटनाक्रम को याद करते हुए हुड्डा ने कहा, ‘‘वहां धारा 144 लागू होने के कारण सिर्फ चार कांग्रेसी नेता जा रहे थे। हर चौराहे पर हमें रोका गया। अगर लखीमपुर खीरी में इतना पुलिस बल तैनात किया जाता तो हिंसा से बचा जा सकता था।’’

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा का जिक्र करते हुए कहा, “इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मंत्री ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है और न ही उन्हें हटाया गया है। उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।’’

गौरतलब है कि एसयूवी वाहन से किसानों के कुचले जाने की घटना के संबंध में तिकोनिया थाने में दर्ज प्राथमिकी में केन्द्रीय मंत्री मिश्रा के बेटे का भी नाम है।

हुड्डा ने दावा किया कि उनके और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, यह कोई मुद्दा नहीं है। असली मुद्दा किसानों का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग