लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ भाग जाने पर लड़की का सिर मूंड़ा गया, चेहरे पर कालिख पोती गयी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:35 IST

Open in App

पाटन (गुजरात), 13 नवंबर गुजरात के पाटन जिले के एक गांव में एक व्यक्ति के साथ भाग जाने पर 14 वर्षीय एक बालिका का कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से सिर मूंड़ दिया तथा उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हारजी गांव में 10 नवंबर को कथित तौर पर हुई इस घटना के सिलसिले में अबतक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि वादी जनजाति के लोगों ने लड़की को अपने प्रेमी के साथ भाग जाने पर दंडस्वरूप उसका सिर मूंड़ दिया एवं उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। इन लोगों का दावा है कि लड़की ने अपनी हरकत से उनकी जनजाति को बदनाम किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग उसे ‘शुद्ध करने ’ के रिवाज के तौर पर उसका सिर मूंड़ते हुए और उसके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं और लड़की रोती-चिल्लाती दिख रही है। ग्रामीणों ने लड़की और उसके प्रेमी को दंड के तौर पर गांव में घुमाया भी।

पुलिस के अनुसार, उसके शीघ्र बाद लड़की के परिवार ने उसे उसी जनजाति के एक अन्य पुरुष से शादी के लिए बाध्य किया।

पुलिस अधीक्षक (पाटन) अक्षयराज मकवाना ने कहा, ‘‘ हमने इस सिलसिले में 35 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ’’

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ लड़की भागी थी, उसके विरूद्ध भादंसं के अंतर्गत बलात्कार एवं बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसमें इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह लड़की को अगवा कर खेड़ा जिले के डाकोर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा आरापियों पर भादंसं, किशोर न्याय अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल