लाइव न्यूज़ :

मंडप पर बैठी थी लड़की, दूल्हा मंगलसूत्र बांधने ही वाला था, तभी पुराने प्रेमी को देख दुल्हन ने तोड़ दी शादी, ये है मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2020 17:34 IST

दुल्हन का कहना था कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। इसके पीछे तर्क देते हुए लड़की ने बताया कि शादी के दौरान दुल्हन ने देखा कि उसका पुराना प्रेमी आया हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देआपने बहुत से किस्से सुने होंगे, जिसमें दूल्हे की गर्लफ्रेंड आ जाने पर शादी टूट जाती है या दुल्हन ज्यादा दहेज की मांग पर शादी तोड़ देती है।जब दूल्हा मंगलसूत्र बांधने ही वाला था, उससे पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

तेलंगाना में वानापार्टी जिले के चारलापल्ली गांव में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन शादी के मंडप पर बैठी थी और शादी की रस्में चल रही थीं। जब दूल्हा मंगलसूत्र बांधने ही वाला था, उससे पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

इडिया टुडे ग्रुप की खबर के मुताबिक, दुल्हन का कहना था कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। इसके पीछे तर्क देते हुए लड़की ने बताया कि शादी के दौरान दुल्हन ने देखा कि उसका पुराना प्रेमी आया हुआ है। 

आपने बहुत से किस्से सुने होंगे, जिसमें दूल्हे की गर्लफ्रेंड आ जाने पर शादी टूट जाती है या दुल्हन ज्यादा दहेज की मांग पर शादी तोड़ देती है। लेकिन, तेलंगाना में अनोखा मामला सामने आया जहां एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और इनकार की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे। 

कुछ दिनों पहले एक ऐसा ही मामला छपरा से सामने आया था, जब पहली पत्नी को छोड़ चोरी-छिपे पति दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। वह रोती हुई थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को सारी बात बता दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारी बात जाकर होनेवाली दुल्हन को बता दी। दुल्हन और उसके घर वालों ने कहा कि ये तो बड़ा धोखा हो जाता। ऐसा कहकर उन्होंने शादी तोड़ दी।

छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी भगवान प्रसाद की पुत्री बेबी कुमारी की शादी बनियापुर के हरपुर दक्षिण टोला निवासी गुलाबचंद के पुत्र सुभाष कुमार के साथ साल 2017 में हुई थी। शादी के दो महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन फिर किसी बात को लेकर बेबी और सुभाष में अनबन होने लगी। उसके बाद बेबी मायके आकर रहने लगी।

बाद में सुभाष ने बेबी को पागल बता कर छोड़ दिया और अब दूसरी शादी करने जा रहा था। तभी बेबी थाने पहुंच गई और पुलिस से मदद की गुहार लगायी। तरैया थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ तरैया के शाहनेवाजपुर गांव पहुंचे। दुल्हन और कन्या पक्ष वालों को इस घटना से अवगत कराया तथा उक्त लड़के से शादी नही करने की अपील किया।

टॅग्स :तेलंगानाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण