लाइव न्यूज़ :

समूचे पूर्वोत्तर को CAB से बाहर रखा जाए, सांसद अगाथा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 13, 2019 15:36 IST

उल्लेखनीय है कि अधिनियम के मुताबिक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा व उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअगाथा ने पत्र में मोदी से कहा, ‘‘पूर्वोत्तर एक संवेदनशील क्षेत्र है जिसे पूरी तरह से संरक्षण की जरूरत है।सरकार को अवश्य ही नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की नेता अगाथा के. संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर संशोधित नागरिकता अधिनयिम के दायरे से समूचे पूर्वोत्तर को बाहर रखने को कहा है, ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके।

मेघालय के तुरा से सांसद अगाथा ने बृहस्पतिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि समूचे पूर्वोत्तर को इस अधिनियम के दायरे से बाहर रखा जाए। उल्लेखनीय है कि अधिनियम के मुताबिक अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा व उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

अगाथा ने पत्र में मोदी से कहा, ‘‘पूर्वोत्तर एक संवेदनशील क्षेत्र है जिसे पूरी तरह से संरक्षण की जरूरत है, सरकार को अवश्य ही नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए और समूचे क्षेत्र को इसके दायरे से बाहर रखना चाहिए। यही एकमात्र रास्ता है जिसके जरिए हमारे लोगों के बीच शांति एवं भरोसा कायम किया जा सकता है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस विधेयक का पूर्वोत्तर के लोगों ने जबरदस्त विरोध किया क्योंकि उन्हें इस बात का अंदेशा है कि जनसांख्यिकी बदलावों से क्षेत्र की स्थानीय जनजातियों की सुरक्षा एवं पहचान प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय तक विचार विमर्श के जरिए की गई कोशिशें नाकाम होने जा रही हैं और यह विमर्श दिया जा रहा है कि भाजपा नीत सरकार पूर्वोत्तर विरोधी है।’’

मेघालय में एनपीपी नीत गठबंधन सरकार में भाजपा भी शामिल है। अगाथा के भाई एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा एवं उनकी कैबिनेट के सहकर्मियों का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर मिलने का कार्यक्रम है।

इस बीच, हिंसक प्रदर्शन के बाद शिलांग के कई हिस्सों में लगाए गए कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे से 12 घंटे की ढील दी गई है। इन इलाकों से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के बीच मेघालय में कई वाहनों एवं इमारतों में की गई तोड़फोड़ के बाद बृहस्पतिवार रात कर्फ्यू लगाया गया था।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019मोदी सरकारअसममेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों