लाइव न्यूज़ :

‘धारावी मॉडल’ ने झुग्गी बस्तियों के कस्बे में कोविड की दूसरी लहर को काबू में रखने में मदद की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 12:18 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई मुंबई की झुग्गी बस्तियों की कॉलोनी धारावी में अप्रैल में रोजाना एक दिन में कोविड-19 के 99 तक मामले सामने आने के बाद अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के पांच से भी कम नये मामले आ रहे हैं और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 50 हो गई है जो दूसरी लहर में आए बदलाव को दर्शाता है।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन में ‘धारावी मॉडल’ और टीकाकरण अभियान ने इलाके में दूसरी लहर को सफलतापूर्व रोकने में मदद की है।

धारावी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हुई गिरावट ने मुंबई में नगर निकाय अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। दूर तक फैला और भीड़-भाड़ वाला झुग्गियों का यह कस्बा एक वक्त में कोविड-19 से सबसे प्रभावित इलाकों में शामिल था।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि बस्तियों का यह समूह ढाई वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है और द्वीप शहर की सीमा पर स्थित है जहां बुधवार को तीन और बृहस्पतिवार को चार मामले आए थे जबकि मुंबई में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक दिन में हजारों मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि धारावी में इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या महज 50 रह गई है । कोविड-19 के कुल 6,802 मामलों में से 6,398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 354 लोगों की मौत हो गई है।

यह बगल के दादर और माहिम इलाकों के ठीक उलट हैं जहां क्रमश: 204 और 254 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2020 में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद से बस्तियों वाले इस इलाके में 354 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 42 लोगों की मौत सात फरवरी, 2021 के बाद से हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, धारावी में कोविड-19 के रोजाना के मामले फरवरी मध्य से बढ़ने लगे थे जब मुंबई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित हुई थी।

झुग्गी बस्तियों वाले इलाके में मामले मार्च में काफी बढ़ गए थे और अप्रैल में चरम पर पहुंच गए थे जब आठ अप्रैल को यहां एक दिन में सर्वाधिक 99 मामले सामने आए थे।

रोजाना के मामलों में इस तेज वृद्धि ने नगरपालिका के अधिकारियों को एक बार फिर “धारावी मॉडल” का रुख करने पर मजबूर किया जिसमें चार ‘टी’ - ट्रेसिंग, ट्रैकिंग,टेस्टिंग और ट्रीटिंग शामिल थे. कोविड-19 की पहली लहर के दौरान इस रणनीति की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी प्रशंसा की थी।

जी-नॉर्थ वार्ड के सहायक निगम आयुक्त किरण दिघावकर ने कहा, “दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 की शुरुआत में वायरस का प्रसार धीमा रहने के बावजूद हमने व्यापक जांच एवं मामलों का पता लगाना जारी रखा।”

उन्होंने कहा कि फरवरी 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए धारावी मॉडल को एक बार फिर सक्रिय किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत