लाइव न्यूज़ :

बिहार में एईएस का कहर जारी, अब तक 64 बच्चों की हो चुकी है मौत, कई की स्थिती गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 05:24 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार अर्थात एईएस से बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार अर्थात एईएस से बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीमारी से अबतक 64 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि, 167 भर्ती हुए हैं. इस सीजन में सोमवार को स्थ‍ि‍ति सबसे भयावह रही. उस दिन 23 बच्चों की मौत हुई थी. आज भी एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में 22 नए मरीजों को भर्ती किया गया है. जिसमें 14 नए मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है.

आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले थे. उनके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे भी इस बीमारी के प्रकोप से उत्पन्न हालात का जायजा लेने मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले थे. लेकिन दोनो मंत्रियों का दौरा रद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री पहले मुजफ्फरपुर से जांच रिपोर्ट की टीम से हालात का जायजा लेंगे फिर मुजफ्फरपुर आएंगे. यहां बता दें कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की केंद्रीय जांच टीम मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंची थी.

इनमें डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. गोयल, डॉ. पूनम, पटना एम्स के डॉ. लोकेश और एनसीडीसी पटना के डॉ. राम सिंह शामिल थे. वहीं, बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एईएस की चपेट में आने से 35 बच्‍चों की मौत होने की बात स्‍वीकार की है. हालांकि यह स्वीकारोक्ति वास्तविक आंकडे से काफी कम है.

यही नहीं मुजफ्फरपुर के डीएम के अनुसार मौत के आंकडे 43 हैं. यहां उल्लेखनीय है कि चमकी बुखार बच्चों के लिए काल बनता जा रहा है. एक आकडे के अनुसार इस बीमारी के कारण 2010 से अबतक 1,245 बच्चे पीडि हुए है. इनमें 392 बच्चों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे