लाइव न्यूज़ :

पैरोल पर रिहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

By भाषा | Updated: December 27, 2021 13:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 दिसंबर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने पैरोल पर रिहा हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मामले में फरार श्यामवीर नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि जेल से पैरोल पर बाहर आए कलुवा नामक बदमाश को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया और उसके पास देसी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं। वह पहले वाहन चोरी के मामले में जेल गया था।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने संजय नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से शराब की 24 बोतलें बरामद की है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दादरी थाने की पुलिस ने इरफान नामक शख्स को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी तमंचा तथा चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश पहले भी बलात्कार, हत्या और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। दादरी पुलिस ने शराब तस्कर अतुल कुमार को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से शराब की 61 बोतलें बरामद की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत