लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने दिल्ली जल बोर्ड से सेप्टिक टैंकों से एकत्रित अपशिष्ट नजफगढ़ नाले में छोड़ दिये जाने वाले याचिका पर मांगा जवाब

By भाषा | Updated: May 15, 2020 20:14 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड से सरकारी एजेंसियों द्वारा सेप्टिक टैंकों से एकत्रित अपशिष्ट को शोधित किए बिना ही नजफगढ़ नाले में छोड़ दिये जाने वाले याचिका पर जवाब मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड से एक याचिका पर जवाब मांगा है। आरोप लगाया गया है कि सरकारी एजेंसियों द्वारा सेप्टिक टैंकों से एकत्रित अपशिष्ट को शोधित किए बिना ही नजफगढ़ नाले में छोड़ दिया जाता है जो बाद में यमुना नदी में बह जाता है।

नई दिल्ली:दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड से एक याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकारी एजेंसियों द्वारा सेप्टिक टैंकों से एकत्रित अपशिष्ट को शोधित किए बिना ही नजफगढ़ नाले में छोड़ दिया जाता है जो बाद में यमुना नदी में बह जाता है। न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए कहा कि नजफगढ़ के संबद्ध जिला मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में सेप्टिक टैंकों से एकत्र किया गया अपशिष्ट किसी नाले में या खुली नालियों में न छोड़ा जाए।

अदालत ने मामले को 27 मई को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। नजफगढ़ के रहने वाले याचिकाकर्ता योगेश कुमार ने कहा कि इस इलाके में जल-मल निकासी और जलापूर्ति व्यवस्था नहीं है जिसके चलते निवासियों ने अपन अपने घरों में अलग-अलग आकार के सेप्टिक टैंक लगाए हैं। इस क्षेत्र के घरों में सीवेज का अपशिष्ट सेप्टिक टैंकों में एकत्र किया जाता है, जिसे सरकारी अधिकारियों या निजी आपरेटरों द्वारा तैनात कर्मियों अथवा लाइसेंसधारियों द्वारा साफ किया जाता है।

वकील अभिमन्यु महाजन के माध्यम से दी गई याचिका में कहा गया है कि इन एजेंसियों द्वारा सेप्टिक टैंकों से एकत्रित अपशिष्ट का उपचार जल-मल शोधक संयत्रों में किया जाना आवश्यक है जो नहीं किया जा रहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है, ‘‘जल-मल शोधन संयंत्र में शोधित किए बिना ही अपशिष्ट को सीधे नजफगढ़ नाले या इलाके के किसी अन्य खुले नाले में छोड़ दिया जाता है जो बाद में यमुना नदी में बह जाता है।

’’ दिल्ली जल बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील संगीता भारती ने कहा कि लाइसेंस नागरिक निकाय एजेंसी द्वारा जारी किए जा रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण और कार्यान्वयन दिल्ली सरकार द्वारा गठित संबंधित जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया जाता है। दिल्ली सरकार के वकील ऋषिकेश ने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्देश लेंगे और हलफनामा दाखिल करेंगे। 

टॅग्स :दिल्लीनजफगढ़हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह