लाइव न्यूज़ :

अध्यापक की नियुक्ति पर आचार संहिता लागू नहीं होतीः हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: April 10, 2019 02:47 IST

बीएसए ने 22 मार्च, 2019 को जारी आदेश के आधार पर उसे स्कूल में नौकरी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी और कहा कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अध्यापकों की नियुक्ति करने से रोकने का कोई प्रावधान नहीं है

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि आचार संहिता के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो शैक्षणिक संस्थान को एक अध्यापक या कर्मचारी की नियुक्ति करने से रोकता हो। गाजियाबाद की निशा शर्मा की रिट याचिका स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने यह आदेश पारित किया।

शर्मा का एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के तौर पर चयन होने के बावजूद गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस आधार पर उसे नियुक्ति देने से मना कर दिया था कि लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लागू हो गई है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील महेश शर्मा ने अदालत के समक्ष दलील दी कि याचिकाकर्ता का चयन सहायक अध्यापिका के तौर पर किया गया था और बाद में गाजियाबाद के बीएसए ने भी अपनी मंजूरी दे दी जिसके आधार पर स्कूल के प्रबंधन द्वारा नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया।

हालांकि, बाद में बीएसए ने 22 मार्च, 2019 को जारी आदेश के आधार पर उसे स्कूल में नौकरी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी और कहा कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। याचिका स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अध्यापकों की नियुक्ति करने से रोकने का कोई प्रावधान नहीं है और इसलिए बीएसए के आदेश को रद्द किया जाता है। अदालत ने बीएसए को 10 दिनों के भीतर कानून के मुताबिक याचिकाकर्ता को नौकरी पर रखने के संबंध में एक नया आदेश पारित करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया