लाइव न्यूज़ :

अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं: सीएम गहलोत

By भाषा | Updated: December 28, 2019 15:44 IST

गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘'एक तरफ आपकी विरासत बहुत मजबूत है, गर्व करने वाली है, पूरे मुल्क को गर्व करना चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के लोग हमारी विरासत को लेकर क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम है। पंडित नेहरू की विरासत को लेकर के क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम ही है।'’

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही गहलोत ने दोहराया कि देश के मौजूदा हालात में संविधान खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। गहलोत पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस की सरकारों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘'एक तरफ आपकी विरासत बहुत मजबूत है, गर्व करने वाली है, पूरे मुल्क को गर्व करना चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के लोग हमारी विरासत को लेकर क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम है। पंडित नेहरू की विरासत को लेकर के क्या टिप्पणी करते हैं आपको मालूम ही है।'’

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “पंडित नेहरू की विरासत तो त्याग की, बलिदान की है, देश के लिए जेल जाने की है। शहादत देने वाले इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी की है। वो विरासत है और आपकी पार्टी की सोच वाले लोग आजादी की जंग के दौरान अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे और ऐसे लोग आज कांग्रेस विरासत की बात करते हैं जो बड़े ही शर्म की बात है।'’ गहलोत ने कहा, “आज संविधान खतरे में है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है, तमाम संस्थाएं बर्बाद हो रही हैं, न्यायपालिका पर दबाव, निर्वाचन आयोग पर दबाव, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स पर दबाव है, पीएमओ की इजाजत के बिना एक पत्ता नहीं हिलता है। तमाम फैसले पीएमओ में होते हैं, देश कहां जा रहा है?”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने 135वें स्थापना दिवस पर 'भारत बचाओ-संविधान बचाओ' नारे के साथ फ्लैग मार्च निकाला। जयपुर में यह रैली शहीद स्मारक से शुरू हुई और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। गहलोत ने कहा कि देश के संविधान को हर नागरिक को घर में रखना चाहिए क्योंकि देश में संविधान को खतरा है और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी पूरे मुल्क के लोगों की है। उन्होंने कहा, “आज जिस प्रकार के फासीवादी लोग आकर सत्ता में बैठ गए हैं, लोकतंत्र का नकाब ओढ़े हुए हैं, उनकी संविधान में कोई आस्था नहीं है। यह मामूली खतरा नहीं है बल्कि बहुत बड़ा खतरा है।'

अनेक राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, “आप देख रहे होंगे कि एक के बाद एक नौ जगह विधानसभा चुनाव हुए, भाजपा कहीं नहीं जीत पा रही है एक के बाद वह राज्यों से बाहर जा रही है। कांग्रेस की नीतियां, उसकी विचारधारा, उसके कार्यक्रम ही इस देश को फिर से मजबूती प्रदान करेंगे, देश को अखंड रखेंगे।'’

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह