कर्नाटक उपचुनाव में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल

By भाषा | Published: November 10, 2020 08:14 PM2020-11-10T20:14:13+5:302020-11-10T20:14:13+5:30

The atmosphere of celebration in BJP on victory in Karnataka by-election | कर्नाटक उपचुनाव में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल

कर्नाटक उपचुनाव में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल

मंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को कहा कि राज्य में हुए उप चुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने यहां स्थित पीवीएस सर्कल पर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कतील ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के लोग हमेशा भाजपा का समर्थन करेंगे।

तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा के प्रत्याशी डॉ सी एम राजेश गौड़ा को 12,000 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई।

अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वरी नगर सीट पर एन मुनिरत्न को कांग्रेस की प्रत्याशी कुसुमा एच पर 58,000 मतों से विजय हासिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The atmosphere of celebration in BJP on victory in Karnataka by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे