लाइव न्यूज़ :

शराब पीने की नहीं, खरीदने और बेचने के लिए तय उम्र है 25 साल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 19:12 IST

याचिका में दिल्ली आबकारी कानून, 2009 की धारा 23 को इस आधार पर रद्द करने की मांग की गयी थी कि यह दिल्ली में शराब खरीदने और पीने के लिए कानूनी उम्र 25 वर्ष तय करता है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि यह कानून सिर्फ कम उम्र के लोगों को इसकी बिक्री पर रोक का प्रावधान करता है। अदालत ने एक याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी कि यह ‘‘गलत धारणा’’ है कि दिल्ली आबकारी कानून के तहत शराब पीने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 साल है।

अदालत ने कहा कि यह कानून सिर्फ कम उम्र के लोगों को इसकी बिक्री पर रोक का प्रावधान करता है। अदालत ने एक याचिका को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में दिल्ली आबकारी कानून, 2009 की धारा 23 को इस आधार पर रद्द करने की मांग की गयी थी कि यह दिल्ली में शराब खरीदने और पीने के लिए कानूनी उम्र 25 वर्ष तय करता है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि पीने की उम्र का आबकारी कानून के तहत दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए निषेध से कोई लेना-देना नहीं है। पीठ ने कहा कि हमें कानून की धारा 23 को रद्द करने का कोई कारण नहीं दिखता।

कानून की धारा के अनुसार कोई भी व्यक्ति या लाइसेंसधारी विक्रेता या उसका कर्मचारी या एजेंट 25 साल से कम आयु वाले किसी भी व्यक्ति को शराब नहीं बेचेंगे या वितरित करेंगे। पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता ने मान लिया है कि यह पीने की उम्र है। यह याचिकाकर्ता के दिमाग में गलत धारणा है। हमें उक्त धारा को रद्द करने का कोई कारण नहीं दिखता।

याचिका में कोई दम नहीं है और इसलिए इसे खारिज किया जाता है।’’ अदालत वकील कुश कालरा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने यह भी जानना चाहा था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 25 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को शराब की बिक्री और आपूर्ति को प्रतिबंधित करने और विनियमित करने के लिए दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।

टॅग्स :हाई कोर्टदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं