लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, खोजी अभियान जारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 16:29 IST

स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला हुआ है। आतंकियों ने 8 घंटे के अंदर दोबारा हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंगफायरिंग में घायल हुए बिजबेहरा थानाध्यक्षइलाके को घेर कर खोजी अभियान जारी

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 8 घंटे के अंदर दोबारा हमला किया है। इस बार सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग की गई है। सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग अनंतनाग जिले के बिजबेहरा थाना इलाके में हुई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर खोजी अभियान शुरू कर दिया। इस घटना में बिजबेहरा थानाध्यक्ष घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दी गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए लिखा, "अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। इस आतंकवादी घटना में , एक पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। खोज जारी है।"

 

इससे पहले आतंकियों ने बांदीपोरा में बिहार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक बिहार के मधेपुरा का निवासी बताया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में मृत मोहम्मद अमरेज के नि्वकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इन आतंकियों में कश्मीरी पंडितों के निशाना बनाने वाला एक टॉप आतंकी कमांडर भी था। बडगाम में हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा था, "लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।"

लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफअनंतनागKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव