लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' का दावा, सेना की कार्रवाई से घाटी में आंतकियों की कमर टूटी

By भारती द्विवेदी | Updated: August 3, 2018 09:26 IST

न्यूयार्क टाइम्स दावा किया गया है कि पिछले दो-तीन सालों में कश्मीर में आतंकियों कमोजर हुए हैं। वहां पर कोई भी आंतकी दो-तीन साल से ज्यादा नहीं रह पाता है। क्योंकि सेना उनका सफाया कर देती है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ऑपरेशन ऑल आउट-2 से बौखलाए आतंकी हर दिन अपनी कायराना हरकत को अंजाम देने बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन सेना की तरफ से हो कार्रवाई ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है। सेना द्वारा हो रही कार्रवाई से आतंकियों में बौखलाहट है और वो कमजोर पड़ रहे हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी घाटी में कमजोर पड़ रहे हैं।

न्यूयार्क टाइम्स दावा किया गया है कि पिछले तीन-चार सालों में कश्मीर में आतंकियों कमोजर हुए हैं। वहां पर कोई भी आंतकी दो-तीन साल से ज्यादा नहीं रह पाता है। क्योंकि सेना उनका सफाया कर देती है। रिपोर्ट की माने तो पिछले चार साल में 200 से ज्यादा आतंकी मार हैं। फिलहाल घाटी में 250 से ज्यादा आतंकी नहीं बचे हैं। स्थानीय लोग पहले से ज्यादा अब सुरक्षा बलों को सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों से मिल रही मदद की वजह से जवानों को अब ये पता लगाना आसान हो गया है कि कौन आतंकी है, कौन उसका दोस्त हैं और आंतकी कहां छिपे हैं।

कश्मीर में जब नब्बे के दशक में आतंकवाद अपना पैर पसरा रहा है था, उस समय घाटी में आतंकियों की संख्या हजार से ज्यादा थी। धीरे-धीरे करके उनकी संख्या लगातार बढ़ती ही रही। हालांकि पिछले कुछ सालों में अमेरिका के दबाव के कारण पाकिस्तान को अपने ज्यादातर आतंकी कैंपों को बंद करना पड़ा है। साथ ही सीमा पर भारतीय सेना की चौकसी की वजह से आतंकियों को पहले की तरह अब सीमा पार से पैसे और हथियारों की मदद भी नहीं मिल पा रही है। इन सारी वजहों से अब घाटी में आतंकियों की पकड़ ढीली होते जा रही है। जो कि जम्मू-कश्मीर के लिए एक बेहद सकारात्मक बात है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीमोदी सरकारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह