लाइव न्यूज़ :

असम के हैलाकांडी में तनाव बरकरार, सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

By भाषा | Updated: May 12, 2019 00:40 IST

असम सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्फ्यू इसलिये बढ़ाया गया क्योंकि जिला प्रशासन ने जिले में शांति भंग होने की आशंका जताई है।

Open in App

असम के हैलाकांडी जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद शुक्रवार से लागू कर्फ्यू को सोमवार सुबह सात बजे तक के लिये बढ़ा दिया गया है। शनिवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

असम सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्फ्यू इसलिये बढ़ाया गया क्योंकि जिला प्रशासन ने जिले में शांति भंग होने की आशंका जताई है। हालांकि इसमें कहा गया है कि शुक्रवार रात से अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

इससे पहले के आदेश के अनुसार कर्फ्यू रविवार सुबह सात बजे खत्म होना था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर यहां जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जल्ली ने कहा कि सीआरपीएफ और असम राइफल के कर्मियों की तैनाती के साथ ही हालात काबू में कर लिये गए हैं। भाषा जोहेब अमित अमित

 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी