उत्तराखंड में हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 4, 2022 06:19 PM2022-10-04T18:19:46+5:302022-10-04T18:19:46+5:30

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई। 

Ten climbers killed in avalanche in Uttarakhand: Principal of Nehru Institute of Mountaineering | उत्तराखंड में हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य

उत्तराखंड में हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य

Highlights ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गईउत्तरकाशी आपदा प्रबंधन ने फंसे लोगों में से आठ को उनकी टीम के सदस्यों ने बचायामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना की मदद की लगाई गुहार

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि ‘निम’ के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों और सात प्रशिक्षकों की एक टीम वापस आते समय हिमस्खलन में फंस गई। 

उन्होंने कहा कि दस शव दिखे हैं जिनमें से चार को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सुबह 8.45 बजे हुआ। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि फंसे लोगों में से आठ को उनकी टीम के सदस्यों ने बचाया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात की और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी।


 

(इनपुट भाषा के साथ)

Web Title: Ten climbers killed in avalanche in Uttarakhand: Principal of Nehru Institute of Mountaineering

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे