लाइव न्यूज़ :

नवरात्र दर्शन के लिए खुले दिल्ली के मंदिर, कोविड नियमों का कराया जा रहा पालन

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली के मंदिरों में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए बृहस्पतिवार से नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने परिसर की स्वच्छता और आगंतुकों के बीच सामाजिक दूरी रखने के लिए समुचित उपाय किये हैं।

कालकाजी मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेंद्र नाथ ने कहा, “हमारे मंदिर में नवरात्र के दौरान लाखों लोग आते हैं इसलिए हम सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक बार में दो हजार आगंतुकों को आने की अनुमति देंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य परिसर के बाहर से ‘दर्शन’ करने की अनुमति होगी। प्रवेश और निकासी के बिंदु लिखे हुए हैं और आगंतुकों के उम्मीद की जाती है कि वे मंदिर के अंदर इसका पालन करेंगे।”

दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह शहर में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। बिरला मंदिर में भी कड़े कोविड नियमों के तहत दर्शन पूजन हो रहा है।

बिरला मंदिर के मीडिया प्रभारी राम गोपाल शुक्ला ने कहा, “हमने पुलिस से बात की है और सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध है और किसी को मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत