हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया

By भाषा | Published: July 21, 2021 07:49 PM2021-07-21T19:49:30+5:302021-07-21T19:49:30+5:30

Temperatures were around normal in Haryana and Punjab | हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया

हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया

चंडीगढ़, 21 जुलाई हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। पिछले दो दिन में बारिश होने के चलते दोनों राज्यों के अधिकांश भाग में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अंबाला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

रोहतक में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुरुग्राम में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में अमृतसर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में 33.4 डिग्री, पटियाला में 34 डिग्री और बठिंडा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperatures were around normal in Haryana and Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे