लाइव न्यूज़ :

तेलुगु अभिनेत्री हंसा नंदिनी स्तन कैंसर से पीड़ित

By भाषा | Updated: December 20, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर तेलुगु अभिनेत्री हंसा नंदिनी ने सोमवार को कहा कि वह स्तन कैंसर से पीड़ित हैं और इस रोग से मुकाबला करने में वह हार नहीं मानेंगी। नंदिनी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान के साथ श्वेत-श्याम चित्र साझा किया और अपनी बीमारी के बारे में बताया।

उन्हें “रुद्रम्मादेवी” और “जय लव कुश” जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। नंदिनी ने लिखा, “जिंदगी मेरे सामने चाहे जो भी चुनौती पेश करे और यह चाहे जितना भी नाइंसाफी भरा दौर हो, मैं इसके सामने झुकुंगी नहीं। मैं अपने अंदर डर और नकारात्मकता नहीं आने दूंगी। मैं हार नहीं मानूंगी। प्यार और साहस के साथ मैं आगे बढ़ूंगी।”

नंदिनी (37) ने कहा, “चार महीने पहले, मुझे मेरे स्तन में छोटी से गांठ महसूस हुई। उसी समय जांच के बाद मुझे पता चल गया कि जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रहेगी। इस रोग से 18 साल पहले मेरी मां चल बसी थीं और तभी से मैं इसके साए में जी रही हूं। मैं डर गई थी।”

अभिनेत्री ने कहा कि एक सर्जरी के बाद ट्यूमर निकाल दिया गया था लेकिन बाद में उनकी जांच में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी कीमोथेरेपी के नौ चक्र पूरे हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल