हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर: स्वाति मालीवाल कल से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल करेंगी शुरू, केंद्र सरकार के सामने रखेंगी ये मांग
By रामदीप मिश्रा | Published: December 2, 2019 06:24 PM2019-12-02T18:24:42+5:302019-12-02T18:24:42+5:30
सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कल अनशन पर बैठेंगी। बता दें कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को लेकर जन आक्रोश बढ़ रहा है और त्वरित न्याय की मां की जा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन करने जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि वह मंगलवार 10 बजे से जंतर मंतर पर अनशन करेंगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह अनशन से तब तक नहीं उठेंगी जब तक कि उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा आश्वासन नहीं मिल जाता कि बलात्कारियों को 6 महीने के भीतर मौत की सजा दी जाएगी। साथ ही साथ पुलिस की जवाबदेही तय करनी होगी।
Swati Maliwal, Chairperson, Delhi Commission for Women: I'll sit on hunger strike from 10 am tomorrow at Jantar Mantar. I won't get up until I get assurance from centre that rapists will be served death penalty within 6 months. Police accountability needs to be set. pic.twitter.com/69oauKVGnB
— ANI (@ANI) December 2, 2019
बता दें आज भी गैंगरेप और हत्याकांड के मामले को लेक अपना विरोध दर्शाने सभी क्षेत्रों से लोग जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए। काला बैंड पहने लोग सड़कों पर उतरे। कुछ लोगों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था 'हमें न्याय चाहिए' और 'बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ'।
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।