लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, टीआरएस का दावा : तेलंगाना का जनादेश हमारे पक्ष में लेकिन बीजेपी ने कही ये बात

By भाषा | Updated: December 7, 2018 03:04 IST

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2018: विधानसभा चुनाव में तेरास और भाजपा अकेले ही किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस तथा तेलुगुदेशम पार्टी के ‘पीपल्स फ्रंट’ में भाकपा और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीमनगर से लोकसभा के सांसद ने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लोगों ने केसीआर के कार्यों की सराहना की है।कांग्रेस, तेलुगूदेशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मिलकर प्रजाकुटमी बनाया है। तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी आर सी खुंटिया ने कहा कि समूह को 80 से अधिक सीटें मिलेंगी।

टीआरएस और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि तेलंगाना का जनादेश उनके पक्ष में आएगा। 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए कल मतदान होगा। इस चुनाव में भाजपा और टीआरएस अकेले-अकेले चुनाव मैदान में हैं।लोकसभा में टीआरएस के उप नेता बी. विनोद कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम पूर्ण बहुमत से जीतने जा रहे हैं। लोग हमारे साथ हैं। यह एकतरफा जीत होगी। हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे।’’ करीमनगर से लोकसभा के सांसद ने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लोगों ने केसीआर के कार्यों की सराहना की है।टीआरएस को चुनौती ‘‘प्रजाकुटमी’’ (जनमोर्चा) से मिल रही है। कांग्रेस, तेलुगूदेशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मिलकर प्रजाकुटमी बनाया है। तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी आर सी खुंटिया ने कहा कि समूह को 80 से अधिक सीटें मिलेंगी।भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने इसे ‘‘कड़ा मुकाबला’’ करार देते हुए कहा, ‘‘प्रजाकुटमी की जीत को लेकर हम आश्वस्त हैं।’’ रेड्डी ने कहा कि चुनाव प्रचार में काफी संख्या में लोगों के जुटने और मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए विपक्षी दल का उत्साहवर्द्धन हुआ है। उन्होंने कहा कि समूह के सदस्यों ने अधिकतर स्थानों पर जमीनी स्तर पर एकजुट होकर काम किया।वर्ष 2014 के चुनावों में तेदेपा के साथ गठबंधन में पांच सीटें जीतने वाली भाजपा ने कहा कि इससे सुनिश्चित हुआ कि तेलंगाना चुनावों में मुकाबला त्रिकोणीय है।

 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी