लाइव न्यूज़ :

बेटे राहुल का बोझ कम करने उतरीं सोनिया, अपने हाथ में लीं इस प्रदेश में चुनाव प्रचार का जिम्मा

By हरीश गुप्ता | Updated: November 22, 2018 06:43 IST

दो पेशेवर एजेंसियों के सव्रेक्षण और मैदानी रिपोर्ट के बाद सोनिया ने सहमति जताई है. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान थामने के बाद सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाली सोनिया को तेलंगाना में लाने के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेता काफी अरसे से गुजारिश कर रहे थे.

Open in App

यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी की तेलंगाना में कम से कम दो बड़ी रैलियों को संबोधित करने पर सहमति ने प्रदेश कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है. उल्लेखनीय है कि सोनिया ने खुद को मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के प्रचार से दूर रखा है. 

दो पेशेवर एजेंसियों के सव्रेक्षण और मैदानी रिपोर्ट के बाद सोनिया ने सहमति जताई है. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान थामने के बाद सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाली सोनिया को तेलंगाना में लाने के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेता काफी अरसे से गुजारिश कर रहे थे. कांग्रेस के प्रत्याशियों के मुताबिक तेलंगाना का निर्माण यूपीए के शासनकाल में सोनिया गांधी के प्रयासों से किया गया और वह तेलंगाना में बेहद लोकप्रिय हैं.

बदल रहा है माहौल

कांग्रेस, केसीआर के पूर्व सहयोगी तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ तेदेपा, भाकपा के ‘महागठबंधन’ बना लेने से तेलंगाना में माहौल बदल रहा है. मुख्यमंत्री केसीआर को हासिल स्पष्ट बढ़त अब धीरे-धीरे कमजोर हो रही है. 2014 के विधानसभा चुनावों में यह सभी दल अलग-अलग लड़े थे. तब केसीआर की टीआरएस ने 119 में से 63 सीटों पर कब्जा जमाया था. कांग्रेस को 21 और तेदेपा को 15 सीट से ही संतोष करना पड़ा था. एमआईएम को सात और 8 सीट अन्य को मिली थी. टीआरएस के सांसद विश्वेवर रेड्डी के पार्टी छोड़ने को पार्टी की स्थिति को लेकर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. 

ज्यादा था वोट प्रतिशत

महागठबंधन इस बात को लेकर उत्साहित है कि पिछले चुनाव में जहां टीआरएस का वोट प्रतिशत 34.30 फीसदी था, वहीं कांग्रेस का 25.20 फीसदी, तेदेपा का 14.70 फीसदी था. ऐसे में तेदेपा और कांग्रेस के साथ भाकपा और टीजेएस के भी साथ आ जाने के कारण केसीआर को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ेगा.

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं