लाइव न्यूज़ :

'शराब पीने वाले हिंदुस्तानी नहीं', नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- फिर तो भारतीय सैनिक भी....

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2022 18:27 IST

शराबबंदी के समर्थन में नीतीश कुमार के दिए बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए: तेजस्वी यादवतेजस्वी ने कहा- बिहार में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी और भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं है, लेकिन शराबी हैं

पटना: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ओर जहां शराब पीने वालों को महापापी और हिंदुस्तानी नहीं होने के नीतीश के बयान पर निशाना साधा तो वहीं राज्य में अपराध के मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कहां अपराध नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, 'हर चार घंटे पर बलात्कार, हर पांच घंटे पर हत्या हो रही है. मुख्यमंत्री अपने घर में सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित रहेगा. सरकार सब कुछ देख रही है. लगातार अपराधी बेखौफ हैं.' 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी ने भाजपा के नेता विनय बिहारी के बयान को लेकर कहा कि भाजपा को अब पता चल रहा है कि नीतीश कुमार कितने नाकाबिल हैं, जनकी मैं 4-5 साल से ये बात कह रहा हूं. 

शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला

तेजस्वी ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार के दिए बयान पर पर तंज कसा. तेजस्वी ने लिखा कि शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है. शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं- श्री नीतीश कुमार नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए. बिहार में खून की नदियां बहाने वाले दुर्दांत अपराधी एवं भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं है, लेकिन शराबी है. 

गौरतलब है कि गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जो लोग शराब पीते हैं 'वे महा पापी, महा अयोग्य और भारतीय कहलाने के लायक नहीं हैं।' बिहार विधान परिषद में राज्य के सख्त निषेध कानून में संशोधन के लिए पेश विधेयक पर चर्चा के बाद बुधवार को अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग शराब का सेवन करते हैं और बापू की भावनाओं को नहीं मानते, तो हम मानते ही नहीं कि वे हिंदुस्तानी हैं, भारतीय तो है ही नहीं।

उन्होंने आगे कहा, ‘वह काबिल तो है ही नहीं। वह महाअयोग्य और महा पापी है। जो राष्ट्रपिता बापू (महात्मा गांधी) की बात को भी नहीं सुनता तो इसका क्या मतलब निकाला जाए।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया भर में शराब का कितना बुरा प्रभाव है, इन सब को समझना चाहिए और इसको लेकर बापू के विचारों को प्रचारित किया जाना चाहिए।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे