लाइव न्यूज़ :

'सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग भाजपा के जमाई, जहां सरकार नहीं होती वहां इन्हें आगे कर देती है' - तेजस्‍वी यादव

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 17:46 IST

बिहार विधानसभा में तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जितने भी समाजवादी नेता है सबको एक मंच पर आना होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं होती वहां वह अपने तीन जमाई सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग को आगे कर देती है ताकि विरोधियों को डराया-धमकाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन सरकार ने विश्वासमत जीतातेजस्वी ने भाजपा पर लगाया डराने की कोशिश का आरोपतेजस्वी ने जांच एंजेंसियों को भाजपा का जमाई बताया

पटना: बिहार में राजद के साथ मिलकर नई सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लिया। इस दौरान बिहार विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि जहां भाजपा सत्ता में नहीं होती वहां वह अपने तीन जमाई सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग को आगे कर देती है ताकि विरोधियों को डराया-धमकाया जा सके। 

बिहार में बुधवार को सीबीआई की टीम ने राजद के कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने गुरुग्राम में एक मॉल में भी छापेमारी की जिसे कथित रूप से तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है। इस मुद्दे पर बोलते हुए राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि गुरुग्राम के मॉल को तेजस्वी का बताया जा रहा है, जो कि मेरा है नहीं। तेजस्वी ने आगे कहा कि मॉल का उदघाटन बीजेपी के सांसद ने ही किया था। हम लोग डरने वाले नही हैं, हम लोग बिहार के लोग हैं। दिल्ली वालों को बिहार अभी समझ मे नही आ रहा है।

सदन में भारतीय जनता पार्टी पर बरसते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "बीजेपी का एक ही फार्मूला है कि जो डरेगा उसे डराओ जो नही डरेगा उसको खरीद लो। हम लोग जो खेत जोते है उस पर फसल हमारी ही होगी, आपकी नहीं। पूरा महागठबंधन नीतीश कुमार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। हमारी जोड़ी धमाल मचाने वाली है। हमारी पारी ऐतिहासिक होगी। पूरे देश मे शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा जिसके माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री बने और बेटा दो बार उपमुख्यमंत्री बना। नीतीश कुमार जी सच्चे समाजवादी नेता हैं।"

दूसरी तरफ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी विधानसभा में महागठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में जनादेश का गला घोटा गया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कुर्सी के लिए नीतीश कुमार सब कुछ भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी कुमार हैं। 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी राजद नेताओं पर हो रही सीबीआई की कार्रवाई पर कहा कि ये सब हमें डराने के लिए किया जा रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। बता दें कि नौकरी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम और बिहार के पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर 25 जगहों पर छापेमारी की है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPनीतीश कुमारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन