लाइव न्यूज़ :

एनडीए में शामिल हो जाइये तेज प्रताप यादव?, विजय कुमार सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज, संतोष सुमन ने कहा- NDA में आपका स्वागत...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2026 17:03 IST

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर तेज प्रताप यादव ने सीधा इनकार तो नहीं किया, लेकिन सवाल को टालते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमकर संक्रांति का भोज परंपरा का हिस्सा है और मैं घूमते-फिरते रहता हूं।भोज का अपना अलग महत्व होता है और इस दिन कुछ नया जरूर होता है।मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं।

पटनाः मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित चूड़ा-दही भोज में लालू यादव के बड़े बेटे एवं जजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शामिल हुए। वहीं, इस भोज में सत्ता और सियासत दोनों का अनोखा संगम दिखा। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा दिए गए तिलकुट को खाकर उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। तेज प्रताप की इस मौजूदगी को राजनीतिक गलियारों में खास नजरिए से देखा जा रहा है। दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के भोज का अपना अलग महत्व होता है और इस दिन कुछ नया जरूर होता है। उन्होंने कहा कि मैं अपना धर्म निभाने आया हूं। मकर संक्रांति का भोज परंपरा का हिस्सा है और मैं घूमते-फिरते रहता हूं।

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर तेज प्रताप यादव ने सीधा इनकार तो नहीं किया, लेकिन सवाल को टालते हुए मुस्कुराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में शामिल होने की बात होगी तो मीडिया को सबसे पहले मैं ही सूचित करूंगा। अभी यह बात क्यों बताऊं?” तेज प्रताप यादव ने यह भी साफ किया कि वह खुद मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज ही वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से भोज का निमंत्रण देने जाएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि मेरे मकर संक्रांति के भोज में सभी लोग आएंगे। उनके इस बयान से यह संकेत भी मिला कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेज प्रताप यादव के भोज में शामिल होने पर कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हम एक साथ आएंगे तो बिहार को और आगे ले जाएंगे। ‘एक बिहारी सब पर भारी’ के भाव को जगाना है। वहीं, भोज के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के नेता संतोष सुमन ने तेजप्रताप यादव को खुले तौर पर एनडीए में शामिल होने का ऑफर दे दिया। संतोष सुमन ने कहा कि अगर तेजप्रताप हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत है।

इसी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी तेजप्रताप यादव को एनडीए में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप ने दही-चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया है। हम उनके यहां खाने जाएंगे। अगर वे एनडीए में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।  इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि भोज के दौरान विजय सिन्हा पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने खुद अपने हाथों से मेहमानों को दही-चूड़ा परोसा। इतना ही नहीं, विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। यह तस्वीर भी चर्चा का विषय बना रहा। मकर संक्रांति के बहाने हुई यह मुलाकात आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ लाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

बता दें कि विजय सिन्हा के घर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संतोष सुमन, संजय झा, मंगल पांडेय, संजय पासवान, संजय सिंह समेत कई मंत्री शामिल हुए। विजय सिन्हा ने इस अवसर पर भाजपा के नेताओं के साथ-साथ एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था।

टॅग्स :बिहारपटनामकर संक्रांतितेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!