लाइव न्यूज़ :

तलाक मामलाः तेज प्रताप यादव की अर्जी पर सुनवाई टली, कोर्ट ने रिपोर्टिंग व खबर छपने पर लगाई रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2019 20:04 IST

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट में तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्‍वर्या राय की गैर हाजिरी में दोनों की ओर से पक्ष रखने के लिए उनके वकील कोर्ट में पहुंचे हुए थे.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की ओर से अपनी पत्नी एश्वर्या राय से तलाक के लिए दिए गए आवेदन पर गुरुवार (31 जनवरी) को पटना के फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान फैमिली कोर्ट ने तेजप्रताप यादव के तलाक प्रकरण की रिपोर्टिंग करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट में तेजप्रताप-ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. यह सुनवाई पटना फैमिली कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश कृष्ण बिहारी पांडेय की अदालत में हुई. 

बता दें कि तेजप्रताप यादव ने शादी के महज छह महीने के बाद ही अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला लिया था. इस मामले को लेकर लालू परिवार में बखेड़ा खड़ा हो गया था. इससे पहले, 8 जनवरी को तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी पर होने वाली सुनवाई टल गई थी. 

तलाक की अर्जी पर जिस जज को सुनवाई करनी थी उनका ट्रांसफर हो गया था और नए जज ने सुनवाई की अगली तारीख 31 जनवरी निर्धारित कर दी थी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट में तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्‍वर्या राय की गैर हाजिरी में दोनों की ओर से पक्ष रखने के लिए उनके वकील कोर्ट में पहुंचे हुए थे. वहीं, कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान 18 फरवरी को तेजप्रताप और ऐश्‍वर्या दोनों को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया है. 

तेजप्रताप यादव ने हिन्‍दू मैरिज एक्‍ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है. तेजप्रताप की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके चंद्रिका राय की पोती हैं. उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या से तलाक लेने के अपने फैसले पर अडिग तेजप्रताप यादव कई बार-बार कह चुके हैं कि मैं किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक का फैसला नहीं बदल सकता. मैं तलाक लेकर ही रहूंगा और मेरे इस फैसले को अब भगवान भी नहीं बदल सकते. उन्होंने कहा कि तलाक की अर्जी वापस नहीं लेंगे.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत